फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा

रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
अमेठी में डिरेलमेंट के चलते
ठप रहा ट्रेनों का आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । लखनऊ वाराणसी रेलमार्ग पर अमेठी के अकबरगंज स्टेशन के निकट माल ट्रेन का डिरेलमेंट के कारण सुबह ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। सोमवार की देर शाम रेलमार्ग बाधित होने की सूचना पर लखनऊ को जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस , पैंसेजर व मेमू ट्रेन कैंसिल कर दी गई थी।

लखनऊ वाराणसी रेलमार्ग पर अमेठी के अकबरगंज रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी की वैगन पलट गई थी। घटना से दोहरकृत रेलमार्ग की दोनों पटरियां बाधित होने से रेलवे ने सुबह की ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन इंचार्ज डीपी सिंह ने कहा लखनऊ से सुल्तानपुर व सुल्तानपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर, वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन व सुल्तानपुर लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन मंगलवार को नहीं चलाई गई। उन्होंने कहा रात को ही सूचना होने से सुबह इन ट्रेनों से जाने वाले यात्री पहले से ही बसों पर चले गए थे। ट्रेनों के नहीं चलने से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed