{"_id":"5a1dabc84f1c1b60678be1d3","slug":"111511893960-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जोन व 33 सेेेक्टरों में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जोन व 33 सेेेक्टरों में बंटा जिला
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जोन व 33 सेेेक्टरों में बंटा जिला
अमर उजाला ब्यूूूरो
बाराबंकी। बुधवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नगर पालिका समेत 13 निकायों को 15 जोन व 33 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन व सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई। यह टीमें लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखेंगे और चुनाव में किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करेंगे।
तृतीय चरण के तहत जिले के 13 नगर निकायों में मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने इन निकायों को 15 जोन व 33 सेक्टरों में बांटा है। जिसमें नगर पालिका परिषद क्षेत्र को तीन जोन व सात सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि हर निकाय को एक-एक जोन व दो-दो सेक्टरों में बांटा गया है। रामनगर व फतेहपुर को तीन-तीन सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन व सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण कर बराबर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।