फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एक लाख

एक लाख

Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
एक लाख
1.80 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

जिलाधिकारी व सीएमओ ने महिला अस्पताल से की अभियान की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी व सीएमओ ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। इसके बाद डीएम ने कुपोषण वार्ड में बच्चों को दवा पिलाने के साथ खिलौने बांटे। सभी बूथों पर पहले दिन 1 लाख 80 हजार 482 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
रविवार को जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चों को डीएम अखिलेश तिवारी व सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही जिले में 5 साल तक के 1 लाख 80 हजार 482 बच्चों को 1485 बूथों पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान बच्चों को गुब्बारे, खिलौने वितरण किए गए। डीएम ने कुपोषण वार्ड सहित कई स्थानों पर पोलियो की दवा पिलाई। इस मौके पर यूनीसेफ की जिला समंवयक डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. राजीव सिंह, सीएमएस डॉ. आभा आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरख में नहीं लगे तीन बूथ, लौटे लोग
जैदपुर के मोहल्ला वसीनगर में बूथ नहीं लग सका। यहां पहुंचे लोग बूथ न लगने पर वापस लौट गउ। मदरसा नुरुल उलूम में लगने वाले बूथ पर कर्मचारी पहुंचे पर दो बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंच सकी। मदरसा के शिक्षक आसिफ ने बताया कि दो बजे तक वैक्सीन न आने पर कर्मचारी लौट गए। एक अन्य बूथ पर पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्रा नदारद रहे। वैक्सीन न पहुंचने से यहां भी बूथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से डोर टू डोर पिलाई जाएगी दवा
जिले में पांच साल के करीब 581926 बच्चों की संख्या है। जिनको डोर टू डोर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1111 टीमें बनाई गई हैं। इनकी मानीटरिंग के लिए 346 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। ब्लॉक मुख्यालय पर कोल्ड चेन स्थापित सभी 15 सीएचसी पर 780000 वायल्स उपलब्ध है।


वर्जन...
हरख ब्लॉक के तीन बूथ न खुलने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार जिले में इस बार करीब एक लाख 80 हजार बच्चों ने पोलियो की खुराक पी है।
- डॉ. रमेश चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed