फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चांद दिखा, ईद आज 20-14-01

चांद दिखा, ईद आज 20-14-01

Mon, 26 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
चांद दिखा, ईद आज 20-14-01
चांद दिखा, ईद आज
विज्ञापन


बाराबंकी। बेसब्री से इंतजार के बाद रविवार देर शाम चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दीं। बधाइयों का दौर पूरी रात चलता रहा। वहीं, रविवार सुबह से ही ईद की तैयारियां अंतिम दौर में दिखीं। बाजारों में तो सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। खुशी व भाईचारे का संदेश लेकर आई ईद सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। ईद को लेकर सूफी संत हाजी वारिस शाह की मजार को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेहमाननवाजी को लेकर महिलाएं एक दिन पूर्व ही पकवान बनाने में व्यस्त दिखीं। शाम होते ही चांद का दीदार करने के लिए लोग छतों पर जुटे रहे। कुछ देर बाद ईद का एलान होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
चांद के दीदार के लिए बच्चों में बड़ी उत्सुकता रही। शाम को चांद देखने के लिए मस्जिद की छतों पर लोग जुटे रहे। जामा मस्जिद के मौलाना अबूजर कासमी, कुर्सी ईदगाह के मौलाना मोहम्मद रिजवान, चांद कमेटी के सदस्य ने चांद दिखने की तकसीद की। बताया कि ईद सोमवार को होगी। चांद दिखने पर ईद का ऐलान होने पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा : एसपी
ईद को लेकर रविवार को डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने ईदगाह में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद शहर का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके अलावा जगह-जगह क्यूआरटी को लगाया गया है। नमाज वाले स्थलों पर बेरीकेडिंग लगाई गई है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए पीएसी व पुलिस बल लगाया गया है। शहर व ग्रामीण इलाकों में संबंधित थाना पुलिस को चौकस रहने के अलावा क्षेत्र में गश्त करनेे के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


563 मस्जिदों व ईदगाहों में होगी नमाज
जिले में 563 स्थलों पर ईद की नमाज निर्धारित समय पर अदा की जाएगी। मस्जिदों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त पंखे लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि ईद पर जलापूर्ति पूरे दिन होगी। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाह की सफाई करा दी गई है और चूने का छिड़काव कराया गया है। ईदगाह के अलावा कई स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए गए हैं।

ईद को लेकर उत्साहित हैं नवदंपती
शादी के बाद पहली ईद को लेकर नवदंपतियों में काफी उत्साह है। इस मुबारक मौके पर वह कुछ अलग दिखने को लेकर बेताब हैं। ईद से पूर्व मायके पक्ष से ईदी में खास तोहफे आए हैं। सना फैसल कहती हैं कि हमारी ससुराल में पहली ईद है। स्पेशल तौर से सेंवई बनाने को लेकर काफी उत्साह है। इसके अलावा शौहर फैसल के साथ परचेजिंग करने में बहुत अच्छा लगा। वहीं, अर्शी कहती हैं कि शादी के बाद पहली ईद पर बहुत खुशी हो रही है। ईद पर पति आदिल ने रिलीज हो रही सलमान खान की मूवी ट्यूब लाइट देखने का प्रोग्राम बनाया है।

ईदी में साइकिल तो किसी को चाहिए खिलौने
ईद हो और ईदी लेने की बच्चे जिद न करें ऐसा हो नहीं सकता। छेदाकटरा जैदपुर निवासी हंजला कहते हैं कि मम्मी-पापा से दो सूट के कपड़े अपनी पसंद के लिए हैं। ईद के दिन बड़े भाई से पांच सौ रुपये जरूर मांगूंगा। वहीं, बंकी निवासी शाद ने कहा कि, अब्बू ने बाहुबली सूट दिलाया है, ईद की नमाज पठानी सूट पहनकर पढ़ने जाऊंगा। ईद के दिन दोस्तों के साथ घूमने जाना है। अब्बू से ईदी में सौ रुपये लेना है। इलहाम कहते हैं कि, ईदी में मम्मी-पापा से खिलौने लूंगा। ईद पर आंटी के यहां घूमने का प्रोग्राम है। जहांगीराबाद निवासी अजहान खान कहते हैं ईदी में पापा से साइकिल मांगूंगा।



डीएम व एसपी ने दी बधाई
डीएम अखिलेश तिवारी का कहना है कि, ईद खुशी व भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर ईद मनाने की अपील करने के साथ ही बधाई दी है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी जनपदवासियों को ईद की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने लोगों से खुशी और भाईचारे के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed