{"_id":"593aea0d4f1c1b7a738b45aa","slug":"111497033229-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत
परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतका के पिता ने दी नामजद तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा के ख्वाजापुर गांव स्थित ससुराल में आग मेें झुलसी 22 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज में सोने की जंजीर की मांग पूरी नहीं कर पाने पर जला कर मार डालने का आरोप लगाया है।
ख्वाजापुर गांव निवासी धर्मेश की पत्नी शालिनी उर्फ गुड़िया 22 वर्ष बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी रामउदित ने बताया एक वर्ष पहले शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की जंजीर मांग रहे थे। बीते सोमवार को ककरी स्थित मायके पहुंच कर सोने की जंजीर नहीं देने पर चोरी का आरोप लगा कर मारने पीटने की जानकारी दी थी। पिता ने मृतका के पति धर्मेश व ससुर रामनरायन पर मारपीट कर आग से जला कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने कहा मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर आरोपी ससुर व पति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।