फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 percent more fertilizer distribution compared to last year

Barabanki News: पिछले वर्ष के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक खाद का वितरण

Fri, 22 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
11 percent more fertilizer distribution compared to last year
बाराबंकी। जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन 1830 निजी विक्रेताओ, समितियों, संघों और इफको तथा कृभकों केंद्रों के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण हो रहा है। कृषि विभाग की माने तो पिछले साल की मुकाबले अब तक 11 प्रतिशत अधिक खाद का वितरण कराया जा चुका है। इसके बावजूद समितियों के बाहर किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष 87,568 एमटी उर्वरक का वितरण किया गया था। इस बार अब तक 97,409 एमटी खाद का वितरण हो चुका है जो पिछले वर्ष से 11 प्रतिशत अर्थात 9,841 एमटी अधिक है जबकि पैदावार का रकबा उतना ही है। जिले में किसानों को खाद पहुंचाने के लिए 124 समितियां, 1685 निजी विक्रेता के अलावा साधन सहकारी संघ और इफको और कृभकों के केंद्र के जरिए वितरण कराया जा रहा है। वितरण की निगरानी के लिए दो राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस की टीम को भी सभी जगह तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अधिक खाद देने में केस दर्ज, लाइसेंस निलंबित
जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि कम जोत वाले किसानों को अधिक खाद बेचने का मामला पकड़ में आया है। किसानों के पास कृषि योग्य भूमि कितनी है और उन्हें कितनी खाद दी गई है। पोर्टल पर हुई इसकी जांच में पाया गया कि रामू खाद भंडार बेहडा बाजार सूरतगंज द्वारा कम जोत वाले 11 किसानों को अधिक खाद वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से विमला देवी को 42, देशराज को 43, श्याम कुमार को 45, विपिन को 44, राममिलन को 45, प्रवीन कुमार को 27, रिंकू को 36, छन्नूलाल को 36, विपिन को 27 और अवधराम को 45 बोरी यूरिया दी गई। किसानों को आवश्यकता से अधिक खाद देने पर जिलाधिकारी की अनुमति के बाद विक्रेता राम विजय का लाइसेंस निलंबित कर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed