फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 detained for murder of pharmacist, digital data under surveillance

Barabanki News: फार्मासिस्ट की हत्या में 11 हिरासत में, डिजिटल डेटा पर नजर

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
11 detained for murder of pharmacist, digital data under surveillance
बाराबंकी। मसौली के मलौली गांव में मंगलवार रात फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस नामजद छह आरोपियों के साथ पांच अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम इन सभी की लोकेशन के साथ ही घटनास्थल पर रात में पहुंचे लोगों का डिजिटल डेटा भी जुटाने में लगी है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम अब तक इलाके में लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

मसौली के डाडियामऊ गांव निवासी फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार क्षेत्र के ही मलौली गांव में ‘मेडिकल स्टोर एंड फार्मा’ के नाम से क्लीनिक चला रहे थे। मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने क्लीनिक का दरवाजा खुलवाने के बाद उन पर लाठी व डंडे से हमला कर जमकर पीटा था। गंभीर हालत में घायल सत्येंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता गंगा प्रसाद ने सत्येंद्र के चचेरे भाई लाल बहादुर, नंदकिशोर, संतलाल, राजेंद्र प्रसाद और पूर्व में क्लीनिक पर काम कर चुकी एक नर्स समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इनमें से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार रात मैन्युअल इंटेलिजेंस और डिजिटल जांच के आधार पर पांच और संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस हत्याकांड में आशनाई के एंगल पर भी जांच कर रही है, क्योंकि हमले के तरीके से प्रतिशोध की भावना साफ दिखती है। सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की मोबाइल लोकेशन उनके घरों के आसपास मिली है, हालांकि सघन जांच अभी जारी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में काम कर चुकी एक नर्स ने नौकरी छोड़कर दूसरी जगह खुद का क्लीनिक खोल लिया था, जिससे विवाद की स्थिति बनी। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed