फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अनामिका, राजू, सपना ,विष्णु व तृप्ति के गीतों से सजेगी महादेवा महोत्सव की शाम

अनामिका, राजू, सपना ,विष्णु व तृप्ति के गीतों से सजेगी महादेवा महोत्सव की शाम

Sun, 25 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अनामिका, राजू, सपना ,विष्णु व तृप्ति के गीतों से सजेगी महादेवा महोत्सव की शाम
महादेवा महोत्सव में सजेगी सितारों की महफिल
विज्ञापन



बाराबंकी। भगवान भोलेनाथ की नगरी महादेवा में होने वाले महादेवा महोत्सव की हर शाम इस बार नामचीन सितारों से गुलजार होगी।


महोत्सव में इस बार अनामिका के भोजपुरी गीत, सपना की सुरीली आवाज, राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी तो तृप्ति शाक्य के भजनों की धूम रहेगी।


तो वहीं कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सेना, डॉ. कीर्ति काले आदि की रचनाओं से ऑडिटोरियम गूंजेगा। महादेवा महोत्सव का शुभारंभ चार दिसंबर को और समापन नौ दिसबंर को होगा।


एसडीएम रामनगर अभय कुमार ने बताया कि महादेवा महोत्सव का उद्घाटन चार दिसंबर को होगा। इसके बाद बहार सुगम संगीत प्रभाग द्वारा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन



महोत्सव में अवधी भोजपुरी संध्या अनामिका सिंह प्रस्तुत करेंगी। पांच दिसंबर को सुबह मेंहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता और शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें नामी कवि विष्णु सक्सेना समेत आदि काव्यपाठ करेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को मतदाता जागरूकता रैली और उसी दिन शाम को तृप्ति शाक्य की भजन संध्या होगी।


सात दिसंबर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे और शाम को बॉलीवुड नाइट में सपना अवस्थी महफिल सजाएंगी।


आठ दिसबंर को स्वच्छता मिशन गोष्ठी व शाम को प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे।


नौ दिसंबर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व बृज की फूलों की होली खेली जाएगी। फिर चारकुला नृत्य और आतिशबाजी के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed