फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएम आवास के कार्यक्रम में जाएंगे जिले के 20 प्रगतिशील किसान

सीएम आवास के कार्यक्रम में जाएंगे जिले के 20 प्रगतिशील किसान

Thu, 23 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास के कार्यक्रम में जाएंगे जिले के 20 प्रगतिशील किसान
विश्व मृदा दिवस पर 5 दिसम्बर को होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

बाराबंकी। मृदा दिवस पर मुख्यमंत्री के आवास पर होने वाले कार्यक्रम में जिले के 20 प्रगतिशील किसान प्रतिभाग करेंगे। जिसको लेकर किसानों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पांच दिसंबर को कालिदास मार्ग पर स्थित मुुख्यमंत्री आवास पर किसानों के हित वाली कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने को लेकर एक विशाल कार्यक्रम होगा।

सुबह 10 बजे से होने वाले कार्यक्रम में किसान पाठशाला का शुभारम्भ, किसान सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने, फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों के ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी, विभागीय एप की शुरूआत के साथ ही मृदा दिवस मना जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी चयनित किसानों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तैयारी करने में विभाग के अधिकारी जुटे है। उधर मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं को लाभ पाने वाले किसान भी गदगद दिख रहे हैं। इधर, जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत की दो-दो पंचायतों के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में किसान पाठशाला दो चरण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चरण 5 से 9 दिसम्बर व दूसरा चरण में 11 से 15 दिसम्बर तक पाठशालाएं लगाई जाएगी। जिसको लेकर भी तैयारी शुरू है। इस बाबत उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि विश्व मृदा दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले कार्यक्रम में जिले के 20 प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है। जिन्हें पांच दिसम्बर को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed