{"_id":"6a67b290337353d2c705d50d","slug":"100-special-roadways-buses-to-run-during-sawan-barabanki-news-c-13-1-lko1029-1848222-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सावन में चलेंगी 100 स्पेशल रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सावन में चलेंगी 100 स्पेशल रोडवेज बसें
Tue, 28 Jul 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज प्रशासन सावन के अवसर पर 30 जुलाई से 100 स्पेशल बसें चलाएगा। इससे लखनऊ से वाराणसी, अयोध्या, गोला, बाराबंकी आदि जाने वालों को सहूलियत होगी। बनारस, अयोध्या, गोला गोकर्णनाथ और बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव के लिए ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को आलमबाग, कैसरबाग व अवध स्टेशन से चलाया जाएगा। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डों पर पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था के साथ हेल्प डेस्क भी रहेगी। विशेष बसों का किराया सामान्य बसों के बराबर ही होगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन