फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 thousand farmers will be benefited from Budhwal Sugar Mill

बुढ़वल चीनी मिल से 10 हजार किसान होंगे लाभान्वित

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
10 thousand farmers will be benefited from Budhwal Sugar Mill
महादेवा (बाराबंकी)। जल्द ही बुढ़वल चीनी मिल के जरिये रामनगर क्षेत्र के विकास के रास्ते खुद-ब-खुद खुल जाएंगे। न केवल क्षेत्र व जिले के किसानों को इस मिल से लाभ मिलेगा बल्कि बहराइच, सीतापुर व गोंडा जिले के करीब 10 हजार किसानों को सीधे फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक 7800 गन्ना किसान तो अकेले बुढ़वल गन्ना समिति में ही पंजीकृत हैं। गन्ना समिति से जुड़े लोगों के अनुसार रामनगर क्षेत्र व आसपास के जिलों का करीब 25 लाख क्विंटल गन्ना हैदरगढ़ व रोजा गांव चीनी मिल जाने के बजाय यहीं पर खप जाएगा।
विज्ञापन

करीब 15 साल से बंद पड़ी बुढ़वल शुगर मिल को लेकर लोगों ने जो सपना देखा था, वह जल्द ही पूरा होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में बुढ़वल में 50 करोड़ से 5000 टीसीडी क्षमता की नई चीनी मिल स्थापित करने का प्रस्ताव दे दिया है। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा के बाद से बुढ़वल व रामनगर के लोगों में खुशी की लहर है। किसान इसलिए ज्यादा खुश हैं क्योंकि उन्हें अब अपना गन्ना हैदरगढ़ व अयोध्या के रोजा गांव चीनी मिल नहीं ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक गन्ने की खेती रामनगर क्षेत्र में ही होती है। लगभग 4500 हेक्टेयर रकबे में गन्ना बोया जाता है। बुढ़वल गन्ना समिति में जिले के सर्वाधिक 7800 गन्ना किसान पंजीकृत हैं। बहराइच, सीतापुर व गोंडा के दो से ढाई हजार किसानों के लिए बुढ़वल करीब पड़ेगा। इसलिए बुढ़वल में नई चीनी मिल खुल जाने से करीब 10 हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
बीते सत्र में बुढ़वल गन्ना समिति से ही करीब 16 लाख क्विंटल व इसके पहले 22 लाख क्विंटल गन्ना रौजागांव व हैदरगढ़ मिल को भेजा गया। गन्ना समिति से जुड़े लोग बताते हैं कि अब जब बुढ़वल में नई मिल खुल जाएगी तो रामनगर इलाके के साथ बहराइच, सीतापुर व गोंडा जिले का करीब 25 लाख क्विंटल गन्ना यहीं खप जाएगा। मिल चलने से गन्ने का रकबा भी बढ़ेगा।

बुढवल में नई चीनी मिल खुलने से जिले में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल बढ़ेगा। रामनगर क्षेत्र के किसान इससे सीधा लाभ पाएंगे। बजट में नई चीनी मिल स्थापित करने के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए गये हैं।
-रत्नेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed