{"_id":"56e5b0c74f1c1bdd458b45e9","slug":"volunteer-on-a-charge-of-rape-women-s-demostraitino","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवी पर रेप का आरोप, महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवी पर रेप का आरोप, महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसपी आवास पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। एनजीओ संचालक राजा भइया पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब एक और समाजसेवी पर दलित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रविवार को महिलाओं के जत्थे ने प्रदर्शन कर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से स्वयंसेवी आशीष सागर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उधर, आशीष सागर ने इन महिलाओं के सामने ही एसपी से मिलकर अपने विरुद्ध आरोप को साजिश बताया।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने शनिवार को नरैनी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च की शाम बाइक से उसके घर आए दो लोगों ने दरवाजा खुलवाया और लोहिया आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
मना करने पर उस पर टूट पड़े और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। बताया कि वह घर में अकेली थी। रविवार को महिला अन्य महिलाओं के साथ मुख्यालय आई। महिलाएं नारे लिखी तख्तियां लिए थीं। डीआईजी और एसपी को तहरीर की प्रति दी। एसपी ने जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उधर, स्वयंसेवी आशीष सागर भी वहां पहुंच गए। एसपी को दिए पत्र में कहा कि चिंगारी संगठन की महिलाएं उनके खिलाफ साजिश रच रही हैं। बताया कि वे रेप पीड़िता का साथ दे रहे हैं, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है।
आरोप लगाया कि यह सब राजाभइया के इशारे पर रहा है। यह भी कहा कि राजभवन में यह मामला लिखित तौर पर दिया जा चुका है। उन्हें सुरक्षा और न्याय दिया जाए। उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।