फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Possessions in the old school building spree

स्कूल के पुराने भवन में कब्जों की होड़

Sun, 06 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Possessions in the old school building spree
करतल में वीरान पड़ा पुराना प्राथमिक विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

करतल। नए भवन में शिफ्ट होते ही प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन में अवैध कब्जों की होड़ मच गई। ग्राम प्रधान से लेकर ग्रामीणों ने ताले जड़कर कब्जा कर लिया। अराजकतत्वों का अड्डा भी बन गया है। इसी जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां पुलिस चौकी से सटा हुआ प्राथमिक विद्यालय भवन है। कुछ वर्षों पूर्व यह खाली हो गया था। नए विद्यालय भवन मेें स्कूल स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरान भवन मेें ग्राम प्रधान और कई ग्रामीणों ने अपने ताले लगाकर सामान रख दिया है।
विज्ञापन


इसी विद्यालय मेें आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा है। हालांकि भवन की हालत काफी खस्ता है। अवैध कब्जे रोकने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर शिक्षा विभाग तक बेपरवाह है। ग्राम प्रधान पति आरके सिंह का कहना है कि कुछ ग्रामीण खाली भवन में ताले डालकर अपने प्रयोग में ला रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों पर खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस बारे में एबीएसए योगेंद्र नाथ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। अब पुराना विद्यालय भवन ग्राम प्रधान व ग्राम शिक्षा समिति के अधिकार में है। समिति अगर प्रस्ताव पारित करे तो इसे गिराकर दूसरा भवन बनाया जा सकता है। जर्जर होने से यह भवन स्कूल के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा समिति शिकायत करेगी तो अवैध ढंग से डाले गए ताले खुलवाकर कब्जे हटवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed