{"_id":"56e310104f1c1b3e1f8b4573","slug":"road-accidents-including-students-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसों में छात्र समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग हादसों में छात्र समेत सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में दो छात्रों समेत सात घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। राजा देवी डिग्री कालेज में एमए का छात्र शोभित (22) पुत्र दयाशंकर (कालू कुआं) शुक्रवार को दोपहर बाइक से घर जाते समय गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय से गुरुवार को शाम बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर बाइक पर गांव लौटते समय निवादा (गिरवां) निवासी मनीष (20) पुत्र राजकरन एक अन्य बाइक की भिड़ंत से घायल हो गया। उधर, नायक पुरवा (इचौली) निवासी श्रीविशाल (46) पुत्र सुंदर अपने चचेरे भाई मुनुवा (50) पुत्र सुदामा के साथ गुरुवार को शाम खेत से जाते समय बैलगाड़ी पलट जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, शहर के मर्दन नाका निवासी छोटू (50) पुत्र माता प्रसाद और डीएम कालोनी निवासी शरीफ (28) गुरुवार को देर शाम बाइक पर पुलिस लाइन जाते समय शंभू नगर के पास बाइक गहरे नाले में गिरने से घायल हो गए। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्हिटाकलां निवासी सुमन लता (50) पत्नी शिवशरण शुक्रवार को सुबह अपने मायके सिंधनकलां से घर जाते समय कालेश्वर तिराहे के पास पेड़ गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन