{"_id":"56d9cd494f1c1ba9048b4988","slug":"underground-power-cables-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तारों के जाल से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तारों के जाल से मिलेगी मुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड विद्युत तार
सूबे की सरकार ने बलिया नगर में अंडर ग्राउंड विद्युत तार बिछाए जाने के सौगात से नगरवासियों में खुशी है। नगरवासी अब इस उम्मीद में झूम उठे हैं कि नगर को विद्युत तारों के जाल से निजात मिलेगी, जिससे नगर सुंदर और आकर्षक लगेगा। बलिया नगर विधायक पूर्वमंत्री नारद राय और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रयास से विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने के लिए 37.41 करोड़ रुपए के मिले इस सौगात के लिए नगरवासियों ने बधाई दी है।
बीसीडीए के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि विधायक नारद राय और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रयास से नगर की विद्युत लाइनें अंडर ग्राउंड करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। वहीं अजीत यादव नागार्जुन ने कहा कि विद्युत तारों को भूमिगत करने के शासन का निर्णय आधुनिक युग में जिले के प्रवेश का पहला कदम है। विद्युत लाइनें भूमिगत हो जाने से नगर की कई समस्याएं अपने-आप समाप्त हो जाएंगी।
जिससे नगर सुंदर और आकर्षक लगेगा। हरेंद्र गोंड ने कहा कि पूर्वमंत्री नारद के प्रयास से शासन ने जिले में विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने का जो निर्णय लिया है, यह एक जिले के विकास के लिए ठोस कदम है। इस तरह के ही प्रयास से नगर सहित जिले का विकास संभव है। व्यापारी नेता अरूण गुप्ता ने कहा कि पूर्वमंत्री नारद राय के प्रयास से नगर में विद्युत तारों का अंडर ग्राउंड करने के शासन के प्रयास से विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ेगी और नगर सहित जिले का तेजी से विकास होगा। सरकार यह कदम काफी सराहनीय है।