{"_id":"56e6f31f4f1c1bd14a8b488c","slug":"sparrow-protection-pledge-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतों पर रखेंगे दाना-पानी, बचाएंगे गौरैया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतों पर रखेंगे दाना-पानी, बचाएंगे गौरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गौरैया संरक्षण की शपथ
गौरैया संरक्षण के लिए वन विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीएसए कार्यालय प्रांगण में सोमवार को बीएसए डा. राकेश सिंह ने कार्यालय के समस्त कर्मियों और बच्चाें के साथ क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी प्रदेश को हरा-भरा करने तथा गौरया संरक्षण की शपथ ली।
गौरैया के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने हाथ उठाकर गौरया संरक्षण की शपथ ली। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के जूनियर हाई स्कूल दुबहर, प्राथमिक विद्यालय दुबहर, जूनियर हाई स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय अखार तथा
जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय ओझवलिया सहित शिक्षा क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों पर नौनिहाल बच्चों ने गौरया संरक्षण के लिए अपने-अपने छतों पर दाना-पानी रखने तथा उनके घाेंसला बनाने का वादा किया। इस मौके पर वन विभाग के एसएन सिंह,प्रशांत पांडेय, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, कनक चक्रधर, नीतू सिंह, साक्षर भारत योजना के समन्वयक कृष्णकांत पाठक, अरूण कुमार, शहीद अख्तर आदि रहे।