फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smoke rose from engine of Intercity Express causing panic after seeing flames train departed late

Ghazipur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आग की लपटें देख हड़कंप; विलंब से निकली ट्रेन

Sun, 21 Sep 2025 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 04:09 PM IST
सार

इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में धुआं देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर माैके पर रेलकर्मी भी पहुंच गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Smoke rose from engine of Intercity Express causing panic after seeing flames train departed late
इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं देख हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: औड़िहार जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ऊपरी हिस्से (पेंटो हुड) में रविवार को कपड़ा गिर गया, जिससे आग की हल्की लपटें व धुंआ उठने लगा। लोको पायलट व रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से कपड़े में लगी आग की लपटों को बुझाया। 

विज्ञापन


इसके कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 37 मिनट विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। वहीं, आग की लपटें व धुआं उठने के कारण यात्रियों में अफरातफरी मची रही। मौके पर यात्रियों व रेलकर्मियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से गोरखपुर कैंट के लिए संचालित होती है। स्थानीय जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का समय दोपहर में 12.18 बजे निर्धारित है। लेकिन, ट्रेन 10 मिनट विलंब से 12.28 बजे प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही फुट ओवरब्रिज से किसी यात्री का कोई कपड़ा गिर गया, जो ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से टकरा कर इंजन के ऊपरी हिस्से (पेंटो हुड) पर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कपड़े से हल्की आग की लपटें व धुंआ उठने लगा। धुंआ उठते देखकर लोको पायलट अरुण कुमार यादव व सहायक लोको पायलट रविकांत कुमार इंजन से बाहर निकले। इसके बाद मौके पर अन्य रेलकर्मी भी पहुंच गए। यह सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों को मिली। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

वह अपने-अपने कोच से बाहर निकल गए। इंजन के पास भीड़ जुट गई। रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग की लपटों को बुझाया। जिसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया। लोको पायलट द्वारा स्टेशन मास्टर को मेमो देकर टीआरडी स्टाफ द्वारा जांच कराई गई।

सब कुछ सकुशल मिलने पर यात्री ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद 37 मिनट विलंब से 1.05 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित डिपार्टमेंट द्वारा समस्या को सही किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed