एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर धरा गया आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में कोटे की दुकान का सत्यापन करने के नाम पर कोटेदार से दस हजार रुपये रिश्वत लेते समय वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल अनूप कुमार गुप्ता को शुक्रवार की शाम शहर के टीडी कॉलेज चौराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास पकड़ा गया।
एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी कोटेदार निरंजन कुमार सिंह पुत्र राम निवासी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। कोटे की दुकान के सत्यापन के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी बांसडीह तहसील के बहुआरा के लेखपाल कोटेदार से रुपये मांगे थे।
कोटेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद रुपये देने की योजना बनाई गई। इसके तहत शुक्रवार की शाम शहर के टीडी कॉलेज चौराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय लेखपाल अनूप कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध टीम ने शहर कोतवाली में संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन की टीम में एसआई विनोद कुमार यादव, एसआई ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय नारायण प्रधान, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव रहे।