{"_id":"56d9cfc74f1c1bb4048b4911","slug":"commissioner-sought-clarification","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल के 100 वेड के निर्माणाधी मेटरनिटी विंग का निरीक्षण करते कमिश्नर आरपी गोस्वामी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा की। मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए पूरा पैसा दिसंबर 2014 में पैक्सपेड को देने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने पैक्सपेड के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पैक्सफेड व समाज कल्याण निर्माण निगम लैकफेड के अभियंताओं को कार्य समय से पूरा करने के लिए विशेष रूप से हिदायत दी। साथ ही विद्युत विभाग की खराब वसूली पर एक्सईएन को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने विभागवार अधिकारियों से उनकी प्रगति की जानकारी ली। लोनिवि के एक्सईएन ने बताया कि 214 करोड़ 89 लाख की लागत से हो रहे सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। बलिया-बांसडीह मार्ग जून तक पूरा हो जाएगा। जनेश्वर मिश्र सेतु के अप्रोच मार्ग का काम शुरू हो गया है। अधिकांश सड़कों का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता आरईएस ने बताया कि 107 किमी सड़क निर्माण के सापेक्ष करीब 87 किमी का काम पूरा हो गया है।
शेष 20 किमी काम 15 जून तक पूरा कर लेंगे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि इस काम को हरहाल में 31 मई तक पूरा करें। मंडलायुक्त ने उप्र राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों के भवन एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर पूरा कराएं। जिगीरसड़ में बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक भवन को जून तक हर हाल में पूरा कर लेने को कहा। कर-करेत्तर की प्रगति की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने उपायुक्त वाणिज्य कर को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 110 प्रतिशत तक उपलब्धि हासिल करें।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी को भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रवर्तन कार्य बढाने का निर्देश दिया। समग्र ग्राम विकास की समीक्षा के दौरान विद्युतीकरण की स्थिति खराब मिली। मंडलायुक्त ने प्रगति में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। इसके अलावा लाभार्थीपरक योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण, नहरो की सफाई, ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन, पेंशन, छात्रवृत्ति योजना की भी समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, सीडीओ के.बालाजी, एडीएम केपी सिंह, सीआरओ बी.राम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।