{"_id":"6d4e136e-9323-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"balipur-villagers-will-have-not-to-celebrate-holi-after-dsp-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांड: खून की होली में दब गई रंगों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा कांड: खून की होली में दब गई रंगों की होली
प्रतापगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलीपुर कांड ने क्षेत्र के हजारों लोगों का सुख चैन छीन लिया है। 21 दिनों से खाकी और सीबीआई के डर से लोग सहमे हैं। गांव में होली के त्यौहार जैसा कोई नजारा नहीं दिख रहा। कहीं भी होलिका नहीं लगाई गई है। 27 मार्च को इस महापर्व पर लोग एक दूसरे से गले नही मिल पाएंगे।
विज्ञापन
दो मार्च की शाम हुए तिहरे हत्याकांड के बाद लगभग पांच हजार की आबादी वाला बलीपुर गांव पूरी तरह से खाली है। 27 मार्च को होली है। हर साल होली से काफी पहले तैयारियां शुरू हो जाती थीं। महिलाएं एवं युवाओं की टोलियां अल्हड़ गीतों पर झूमती रहती थी।
विज्ञापन
लेकिन इस बार गांव में सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों का धंधा खराब हो रहा है। सीबीआई की धमक से दहले लोग घर लौटने को तैयार नहीं है। घर में मौजूद महिलाएं, बच्चे भी त्यौहार को लेकर सशंकित हैं। हमेशा गुलजार रहने वाली बलीपुर चौराहे की दुकानों पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
गांव की राजकली, विमला, देवरहिन समेत कई महिलाओं ने कहा कि जब से कांड हुआ है। हम लोग कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। परिजन डर के मारे गांव नहीं आ रहे हैं। सीबीआई के लोग कब किसको बुला लें, किसको केस में फंसा दे, इसका डर सता रहा है। इस बार होली नहीं मना पाएंगे।
बलीपुर कांड की दहक सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। ग्रामीण सशंकित होकर होलिका में लकड़ी आदि डाल रहे हैं, लेकिन रौनक नहीं दिख रही है। प्रशासन भी गांवों में अपनी पूरी नजर गड़ाए हुए हैं। लगातार ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है जिससे लोग सहमे हुए हैं।