फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many died and injured in road accident with innova and truck on bahraich highway Lucknow

लखनऊ: शादी के घर में पसरा मातम, बारात में जा रही इनोवा पर पलटा ट्रक, पांच बरातियों की मौत

Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
many died and injured in road accident with innova and truck on bahraich highway Lucknow
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बहराइच लखीमपुर हाईवे पर बरातियों से भरी इनोवा कार पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इनोवा सवार पांच बरातियों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बरातियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रक का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों व घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बताया गया कि गांधी पार्क मोहल्ला निवासी अनिल सोनी की पुत्री का विवाह बुधवार को था। विवाह कार्यक्रम रुपईडीहा रोड स्थित बंधन गेस्ट हाउस में होना था। बरात शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा से नानपारा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा कार में चालक समेत नौ लोग सवार थे। बुधवार रात 10 बजे के आसपास इनोवा सवार बराती नानपारा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा के धनौली गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक का टायर फट गया।

इससे ट्रक अनियंत्रित होकर इनोवा पर गिर गया। घटना में इनोवा सवार रामबाबू (19), धर्मेंद्र सोनी (20) और सूरज कुमार उर्फ सुरेश (22) समेत पांच बारातियों की मौत हो गईस, जबकि चार बाराती घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती किया गया है।


हादसे की सूचना पाकर नानपारा सीएचसी के डॉ. चंद्रभान की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि पांच बारातियों की मौत हुई है। जबकि चार बाराती घायल हुए हैं। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed