फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of villagers for grains

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 11 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 11 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
display of villagers for grains
मझाव गांव में अनाज न मिलने के विरोध में कार्ड लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
उर्रा (बहराइच)। मिहींपुरवा के मझाव गांव के लोगों ने शुक्रवार को क्षेत्र के कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए मार्ग जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम व कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन भेजकर कोटेदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई न होने पर सभी ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन को नेपाल में बेच देता है।

मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत मझाव गांव के कार्डधारक प्रेमनरायन व क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी की अगुवाई में शुक्रवार दोपहर मझाव-मिहींपुरवा मार्ग पर आ गए।

सभी ने गांव के कोटेदार हरेनाथ भारती पर राशन देने में अनियमितता बरतने का आरोप लगातें हुये मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गांव निवासी राजकुमार, आशा देवी, दुखहरन, तारादेवी, शेषनाथ, पंचायत सदस्य लालूराम, रामजीत सिंह व रामसनेही आदि का कहना है कि कोटेदार ग्रामीणों को एक यूनिट राशन कम देता है और पैसा पूरा लेता है।
विज्ञापन


मनमानी वसूली भी करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीपीएल उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जा रहा है।

वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन के स्थान पर सिर्फ 30 किलो ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध पर कोटेदार अभद्रता कर भगा देता है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत   की गई लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक मांगपत्र कमिश्नर, डीएम व जिला पूर्ति अधिकारी को फैक्स से भेजा।

कार्रवाई न होने पर सभी ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed