फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   loot from nepali lady

नेपाली महिला को रिक्शा चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। खरीदारी करने के लिए नेपाल से रुपईडीहा आई एक महिला को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर रिक्शा चालक ने अपने सहयोगी की मदद से लूट लिया। महिला के बेहोश होने पर उसे नेपाल सीमा में पहुंचाकर सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


होश में आने पर महिला ने नेपाल पुलिस को मामले की जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने इस मामले में रुपईडीहा से बात कर घटना पर आपत्ति जताई। रुपईडीहा पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी रिक्शा चालक पकड़ा नहीं गया है। लूट में प्रयुक्त रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


नेपाल के बांके जिला क्षेत्र अंतर्गत हवलदारपुर वार्ड नंबर सात निवासी सुनीता देवी पत्नी इकमत शाही शुक्रवार को खरीदारी करने रुपईडीहा बाजार आई थी। उसके पास 30 हजार रुपये थे। महिला बांके जिला मुख्यालय से बैट्री चलित रिक्शा पर सवार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शे पर रिक्शा चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। बातचीत के दौरान रिक्शा चालक व उसके सहयोगी ने महिला को भारतीय क्षेत्र में पहुंचने पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर नेपाल सीमा में महिला को फेंक कर दोनों भाग निकले।

घंटे भर बाद होश आने पर महिला ने नेपाल के जमुनहा पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज गंगाराम थापा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव से बात कर आपत्ति जताई।


महिला की ओर से प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष ने लूट में प्रयुक्त रिक्शा को बरामद कर लिया है। यह रिक्शा भी नेपाल के कोहलपुर नगर पालिका में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed