फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 houses to ashes by fire

आग से 20 मकान राख

Sun, 13 Mar 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में तीन स्थानों पर हुए अग्निकांड में 20 मकान जलकर राख हो गए। लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया है। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक भी झुलसा है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अग्निकांड की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों को दी है। अभी तक कहीं भी राहत सहायता का वितरण नहीं किया गया है। सुजौली थाना अंतर्गत चहलवा कुरकुरी कुंआ गांव में रविवार सुबह 11 बजे के आसपास लल्लन के घर खाना बनाते समय आग लग गई।
विज्ञापन


आग ने गांव निवासी कालीचरन, श्रीभगवान, राजेंद्र, सुरेंद्र, कंदइया, विनोद, हरेराम व गुनई के मकान को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने अग्निकांड से हुई क्षति का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के सिंगिया गांव के बाढ़ पीड़ित परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। रविवार दोपहर में तटबंध पर जगराम के घर अचानक आग लग गई। आग ने पास के ही रहने वाले अवधराम, राजेंद्र, राधेश्याम, सुरेश, छोटकऊ, टूटे, सतीश कुमार, द्वारिका प्रसाद और राकेश कुमार के मकान को भी चपेट में ले लिया। सभी के घर जलकर राख हो गए।

यहां लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, पयागपुर के मुलकसिंहपुरवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के अहाते में भी आग लग गई। यहां बंधा एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। आग बुझाने में युवक राजेश भी गंभीर रूप से झुलस गया है।


सुजौली के चहलवा कुरकुरी गांव निवासी गुनई की पुत्री संगीता का विवाह 18 मार्च को होना था। पिता ने बड़े अरमानों के साथ पुत्री को देने के लिए सामान एकत्र किया था। जेवर आदि भी बनवाए थे। अचानक लगी आग में सारा सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed