{"_id":"5efa30678ebc3e433d5995e6","slug":"historical-parashurameshwar-temple-will-remain-closed-in-shravan-month-baghpat-news-mrt4888213100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रभाव: निर्णय लिया गया, श्रावण मास में पूरी तरह बंद रहेगा ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रभाव: निर्णय लिया गया, श्रावण मास में पूरी तरह बंद रहेगा ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर
Tue, 30 Jun 2020 04:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुरा गांव का ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर इस बार श्रावण मास में पूरी तरह से बंद रहेगा। मंदिर परिसर में भंडारे व पूजा अर्चना प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार को मंदिर समिति की बैठक में कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
मंदिर समिति अध्यक्ष तिलकराम गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी फैलने के कारण इस बार छह जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में मंदिर प्रांगण पूर्ण तरह से बंद रहेगा। मंदिर प्रांगण व आस-पास लगने वाले भंडारे व पूजा अर्चना नहीं कराई जाएगी। रविवार व सोमवार को होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से कोरोना महामारी को देखते हुए पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में न आने का आग्रह किया है। घरों पर रहकर ही पूजा अर्चना करने का अपील की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला के बाद सामने आया नया मामला, एक डिग्री पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, संयोजक अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव संजीव शर्मा, कृष्णपाल मलिक, सुरेंद्र यादव, पंडित अंकुर शर्मा, अनिल शर्मा, डीपी शर्मा सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/