फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Highways jammed for a third day

लगातार तीसरे दिन भी जाम हुआ हाईवे

Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Highways jammed for a third day
सोनीपत-बागपत मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निवाड़ा पुल पर लगातार तीसरे दिन भी जाम की स्थिति रही। मरम्मत का कार्य बंद होने के बावजूद जाम खुल नहीं सका। सैकड़ों वाहन रात भर जाम में फंसे रहे। दिन में भी जाम की स्थिति रही। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। सोमवार से जाम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को निवाड़ा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होते ही जाम लगने लगा। मरम्मत का काम तो रोक दिया गया, लेकिन जाम खुल नहीं सका। बार-बार पुलिस ने जाम को खुलवाया, लेकिन थोड़ी देर में ही फिर जाम लगता रहा। तीन दिन से जाम की विकट स्थिति हो गई। शनिवार की पूरी रात वाहन जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन


रविवार को दोपहर तक हालत ऐसी हो गई कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी यातायात ठप हो गया। गौरीपुर मोड़ पर इतना भयंकर जाम लग गया कि लोगों को गौरीपुर मोड़ पार करने में ही दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की हालत को देखकर लोगों ने गौरीपुर को बाईपास करने के लिए निरोजपुर गुर्जर रोड से सरूरपुर होकर जाने वाले मार्ग का सहारा लिया। हाईवे पर कलक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरीपुर मोड़ पर दुकानदारों की तो आफत ही आ गई। लोगों को सड़क पर जगह नहीं मिली तो दुकानों से होकर लोगों को निकलना पड़ा। यहां तक कि जाम को देखते हुए रविवार को दुकानदारों से सामान भी दुकानों से बाहर नहीं निकला।


सोमवार से यातायात सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल की मरम्मत से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सोमवार से ट्रैफिक भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed