{"_id":"56dc98d54f1c1bc7578b456b","slug":"diesel-taxi-will-close-after-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च के बाद बंद होगी डीजल टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च के बाद बंद होगी डीजल टैक्सी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एनजीटी के आदेश पर 31 मार्च के बाद एनसीआर में डीजल टैक्सी बंद हो जाएगी। एनजीटी ने सभी टैक्सियों को सीएनजी कराने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ की ओर से सभी टैक्सी संचालकों को नोटिस भेजकर गाड़ियों को सीएनजी कराने के निर्देश दिए गए है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एनसीआर में दस साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया तथा सभी टैक्सी को सीएनजी कराने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी के आदेश के बाद एआरटीओ कार्यालय की ओर से दस साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस बंद कर दी तथा टैक्सी संचालकों को नोटिस भेजकर 31 मार्च तक सीएनजी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा फिटनेस के लिए कार्यालय में आ रही टैक्सी के संचालकों से 31 मार्च तक टैक्सी सीएनजी कराने के शपथ पत्र जमा कराए जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन एसबी पांडे ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार टैक्सी संचालकों को 31 मार्च तक टैक्सी सीएनजी कराने के लिए नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। जो टैक्सी संचालक कार्यालय में फिटनेस के लिए आ रहे हैं, उनसे शपथ पत्र जमा कराए जा रहे हैं। इस माह में 120 टैक्सी संचालकों से शपथ पत्र जमा कराए जा चुके हैं।