फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Munim robbed in bus

बस में मुनीम को लूटा

Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Munim robbed in bus
रोडवेज बस में लूट की वारदात के बाद डरे सहमे यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यात्रियों से भरी मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस में सवार लुधियाना के हौजरी व्यापारी के मुनीम से हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये की नगदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने मुनीम पर तमंचे की बट से हमला भी किया।
विज्ञापन


जबकि बस के चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश नीचे उतरकर साथ चल रही बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दिनदहाड़े रोडवेज बस में हुई लूटपाट से पुलिस अधिकारियों  में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी भी देवबंद पहुंचे और वारदात की अधिकारियों से जानकारी ली। 
विज्ञापन


लुधियाना के अमरपुरा निवासी जगदीश राय लुधियाना में ही एक हौजरी व्यापारी का मुनीम है। सोमवार को वह रुपये लेने के लिए मुजफ्फरनगर आया था।

व्यापारियों से धन इकट्ठा करने के बाद वह करीब 2.30 बजे रोडवेज बस अड्डे पहुंचा और वहां खड़ी मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 17डी 2043 में चालक के पीछे वाली सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जब वहां से चलकर घलौली पुलिस चैक पोस्ट को पार कर देवबंद क्षेत्र में पहुंची तो उसमें पहले से सवार तीन बदमाशों में से एक ने बस चालक पिन्ना गांव निवासी सुदेशपाल की कनपटी पर तमंचा सटा लिया। जबकि दूसरे ने जगदीश राय की कमर पर तमंचे की बट से हमला करते हुए उसके पैरों में रखे नगदी से भरे बैग को उठा लिया और बस रुकवा कर फरार हो गए।

वारदात के बाद यात्रियों में चीख पुकार भी मच गई। वारदात के कुछ देर बाद चालक बस लेकर मंगलौर रोड पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की बाबत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेशपाल सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश भी वहां पहुंच गए। 

उन्होंने पीड़ित मुनीम, बस चालक, परिचालक और यात्रियों से वारदात की बाबत पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में जदगीश राय ने बताया कि बैग में करीब साढ़े नौ लाख रुपये थे।

जिसके बाद पुलिस ने मुनीम को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना भी किया। बाद में एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसएसपी आरपी सिंह यादव और डीआईजी एके राघव भी देवबंद पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं शाम को कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसओजी की टीम लगा दी गई है। 

73 सवारियों पर भारी पड़े तीन बदमाश 
हौजरी व्यापारी के मुनीम के साथ जिस रोडवेज बस में लूट हुई वह यात्रियों से भरी थी लेकिन हथियारों से लैस बदमाशों को देख किसी ने भी उनसे भिड़ने की हिम्मत नहीं की।

वारदात के बाद बदमाश बस के साथ चल रही बाइकों पर फरार हो गए। लुधियाना हौजरी व्यापारी के मुनीम जगदीश राय के साथ दिनदहाडे़ रोडवेज बस में हुई साढे़ नौ लाख की लूट के समय बस में 73 यात्री थे लेकिन बदमाशों के हाथों में हथियार देख डर से कोई भी यात्री विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

बस चालक सुदेशपाल ने पुलिस में दर्ज कराए बयान में  बताया कि वह बस चला रहा था अचानक उसके कान पर एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। जिससे वह डर गया। कुछ देर बाद बदमाशों ने उसे बस रोकने को कहा। बस के रुकते ही बदमाश उतरकर फरार हो गए।

 परिचालक सुरेशपाल ने पुलिस को बताया कि लूट के काफी देर बाद भी मुनीम जगदीश राय ने किसी को कुछ नहीं बताया। वह मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। जबकि पीड़ित मुनीम का कहना है कि वारदात के बाद वह इतना घबरा गया था कि उसने किसी को कुछ न बताकर सबसे पहले अपने मालिक को फोन पर जानकारी दी।


वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि लूट को अंजाम देने के बाद जब बदमाश बस से नीचे उतरे तो साथ में चल रही लाल रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर वह मुजफ्फरनगर की तरफ को फरार हुए। जबकि उस बाइक के साथ ही दो अन्य बाइकें भी चल रहीं थी। जिन पर छह लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed