{"_id":"5a11dd2b4f1c1ba7678bc958","slug":"81511120171-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल
मवाना। दस टायरा ट्रक ने मखदूमपुर मार्ग पर नहर पुल पर बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक पर सवार दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया। पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी है।
गांव बहोडूपुर निवासी वासिद पुत्र अहमद हसन ने बताया कि आज गांव में शादी थी। जिस कारण गुलफसा पत्नी नौशाद निवासी कैली तथा इरशादी पत्नी शमीम निवासी हंसापुर गांव में शादी समारोह में शामिल हुई थीं। वापस गांव लौटने के लिए कोई वाहन नहीं मिलने पर इन दोनों को बैठाकर मवाना छोड़ने के लिए आ रहा था। वह गुर्जर कॉलेज के पास नहर पुल पर पहुंचा तो पटरी पर तेज गति से आ रहे दस टायरा ट्रक ने टक्कर मार दी तथा फरार हो गया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा वे तीनों घायल हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।