{"_id":"61cb090d04c9527094572a56","slug":"bad-weather-pm-narendra-modi-reaches-lucknow-by-road-leaves-for-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम: सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम: सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली के लिए हुए रवाना
Tue, 28 Dec 2021 06:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:24 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर से सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे। पीएम मोदी लखनऊ से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। खराब मौसम की वजह से पीएम के विमान को उड़ान के लिए क्लियरेन्स नहीं मिला था।
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
कानपुर में दृश्यता जीरो होने की वजह से प्रधानमंत्री मोदी के विमान को उड़ान के लिए क्लियरेन्स नहीं मिला है। यही वजह है कि पीएम मोदी कानपुर से सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दरअसल, मौसम खराब होने के कारण पीएम मोदी को नई दिल्ली वापसी के लिए सड़क मार्ग से लखनऊ आना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर रहे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पीएम ने मेट्रो ट्रेन का सफर कर इसकी सौगात कानपुरवासियों को दी। इसके साथ ही आईआईटी के दीक्षांत समारोह में पीएम ने छात्रों को डिजिटल डिग्री व पदक प्रदान किए।
पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहे। पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया था और विपक्ष पर हमला बोला।
विज्ञापन
क्या नोटों के पहाड़ का भी लेंगे क्रेडिट- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी में अपराध का राज कायम किया लेकिन सीएम योगी आए तो उन्होंने यूपी में कानून का राज स्थापित किया जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इज ऑफ डूइंड बिजनेस को बेहतर करने पर भी काम हो रहा है। जिन लोगों की आर्थिक नीति ही भ्रष्टाचार हो वो यूपी का विकास नहीं कर सकते इसलिए उन्हें हर उस कदम से तकलीफ होती है जो समाज के लिए उठाए जाते हैं।

Trending Videos
तीन तलाक से लेकर महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाने तक का ये विरोध करते हैं। यह लोग ये भी कहते हैं कि ये तो हमने किया था, ये तो हमने किया था। मैं सोच रहा हूं बीते दिनों जो बक्से भर-भरके नोट मिले हैं नोट उसके बाद भी ये लोग यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है।
आप कानपुर वाले तो बिजनेस को कारोबार को अच्छे से समझते हैं, 2017 से पहले भ्रष्टाचार को जो इत्र इन्होंने यूपी में छिड़क रखा था वो फिर सबके सामने आ गया है। लेकिन वो क्रेडिट लेने नहीं आ रहे। नोटों का जो पहाड़ सबने देखा यही उनकी उपलब्धित है यही उनकी सच्चाई है। यूपी के लोग सब देख रहे हैं, इसलिए जनता विकास करने वालों के साथ है। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया।