{"_id":"5d9d97578ebc3e014a689fb7","slug":"two-shopkeepers-died-in-bolero-car-accident-return-from-dussehra-fair-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दशहरा मेले से लौट रहे दुकानदारों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: दशहरा मेले से लौट रहे दुकानदारों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौके पर ही मौत
Wed, 09 Oct 2019 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जहानागंज में आयोजित दशहरा मेले से लौट रहे दुकानदारों को मंगलवार देर रात बोलेरो ने रौंद दिया। मौके पर ही दो दुकानदारों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जहानागंज में आयोजित मेले में गोधौरा निवासी बजरंगी चौहान(24) पुत्र लक्ष्मण चौहान और अपनी बुआ के यहां गोधौरा दुकान संभालने आए पवन गोड़(22) निवासी किशुनपुर चाट और अंडे की दुकान लगाई थी। मंगलवार रात 11 बजे दुकान समेट वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरों ने रास्ते में रौंद डाला। पवन गोड़ और बजरंगी चौहान की मौत हो गई। विजय गोड़ घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।