फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bullet hit the drive

चालक को गोली मारा

Mon, 14 Mar 2016 11:23 PM IST
आजमगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The bullet hit the drive
प्रतीकात्मक तस्वीर
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव के पास रविवार की रात करीब दस बजे चालक को गोली मारकर घायल करते हुए बदमाश स्कार्पियो लूट ले गए। किसी तरह से चालक ने पुलिस को सूचना दी तो उसे सीएचसी   फूलपुर में भर्ती कराया गया।  जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना  स्थल को लेकर तीन थानों की पुलिस एक दूसरे थाने की बाद करते हुए उलझ गई।
विज्ञापन


बाद में  एसपी ने एसओ रानी की सराय को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है। जांच के  दौरान पता चला कि गाड़ी अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर से आजमगढ़ के लिए बुक कराई गई  थी।   यहां से लौटते समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाने के माहिन मुहल्ला निवासी फहीम अशरफ (20) पुत्र मो. समीम स्कार्पियो गाड़ी रखे हुए है। रविवार को चार लोग उसके पास पहुंचे और आजमगढ़ जाने के लिए गाड़ी बुक कराए।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे फहीम उन सभी को लेकर आजमगढ़ शहर पहुंचा। यहां कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद उन लोगों ने सरायमीर छोड़ने को कहा। सरायमीर जाते समय रास्ते में रानी की सराय ढाबे पर सभी लोग भोजन किए। निजामाबाद थाने के फरिहा बाजार के पास पहुंचने पर बदमाश फहीम को तमंचा सटाकर गाड़ी खुद चलाने लगे। एक बदमाश स्टेरिंग संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तीन ने फहीम का हाथ पैर बांधकर उसे सरायमीर थाने और फूलपुर कोतवाली से सटे खानजहांपुर के पास  गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इस दौरान बदमाशों ने फहीम को एक गोली मारीजो उसके बाएं हाथ में लगी। खून से लतपथ फहीम कुछ देर तक मौके पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed