{"_id":"0b859b0ced9f21ad5f4be2bbcccb48eb","slug":"azam-will-recruit-thirty-five-thousand-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 35 हजार कर्मियों की भर्ती करेंगे आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 35 हजार कर्मियों की भर्ती करेंगे आजम
मेरठ/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि उप्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में सफाई के लिए एक लाख संविदा कर्मचारियों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इसमें 65 हजार संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। शीघ्र ही 35 हजार संविदा सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे।
उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला के नेतृत्व में मिलने पहुंचे सफाई कर्मचारियों से कही। हालांकि सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला ने मेरठ नगर निगम में 1352 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
इनके साथ विनेश विद्यार्थी, विनोद महरौल, नरेश वैद्य, सतीश वैद्य, नंदकिशोर, नरेन्द्र सागर, अनिल टांक आदि मौजूद रहे।