{"_id":"3a590c25483a5789bd112309ac0c7e4a","slug":"azam-statement-on-pcs-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्या एक मुस्लिम इस काबिल नहीं जो पीसीएस इंटरव्यू पास करे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्या एक मुस्लिम इस काबिल नहीं जो पीसीएस इंटरव्यू पास करे'
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि क्या पूरे प्रदेश में एक मुसलमान इस काबिल नहीं है कि वह पीसीएस का इंटरव्यू पास कर सके? पिछले कई सालों के पीसीएस की परीक्षा के रिजल्ट से तो यही बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि मुसलमान नौजवान पीसीएस की लिखित परीक्षा तो पास कर लेते हैं लेकिन साक्षात्कार में छंट जाते हैं? आज स्थिति यह है कि जिन पदों पर मुसलमान अधिकारी तैनात होने चाहिए, उस पर गैर मुसलमानों को तैनात करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आरक्षण के मुद्दे पर पूछे गए पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण में जो तब्दीली हुई थी, उसे मुख्यमंत्री ने वापस ले लिया है। जो लोग ये समझ रहे थे कि हमारा नुकसान हो रहा है, उनका फायदा हो गया या उनका नुकसान होने से बच गया। इन दो पाटों के बीच में मुसलमान पिस रहा है।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि न जाने कब सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू होगी और हमें हमारा हक मिलेगा।
पांच रुपये व 12 रुपये में पेट भर खाना मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तो फकीर भी एक रुपया लेने से मना कर देता है। इस तरह की बयानबाजी करने वालों को न तो गरीब की चिंता और न ही अमीर की।