फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   youth was killed by hitting him with brick In Ayodhya police is investigating

Ayodhya: ईंट से कूचकर युवक की हत्या, शराब ठेके पर हुआ था विवाद; इकलौती संतान के मर्डर की खबर सुन चीख उठे परिजन

Tue, 20 May 2025 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 11:37 AM IST
सार

अयोध्या में ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। शराब ठेके पर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वहां से घर आते समय रास्ते में हत्या कर दी गई। इकलौती संतान के मर्डर की खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
youth was killed by hitting him with brick In Ayodhya police is investigating
कमल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में सोमवार की रात एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इकलौती संतान की हत्या की खबर मिली तो घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


मामला तारुन क्षेत्र के गयासपुर गांव का है। गांव निवासी कमल सिंह (35) की हत्या हुई है। गयासपुर पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क पर उसका शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Encounter In UP: एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली...बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि कमल शराब पीने के लिए कुछ लोगों के साथ ठेके पर गया था। वहां आपस में विवाद हो गया। इसके बाद वह देर रात घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में ही वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। 

लोगों ने बताया कि कमल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed