{"_id":"6ac140451620d13f4d003a4d","slug":"youth-dies-in-accident-after-attending-aunts-cremation-ayodhya-news-c-97-1-ayo1019-160195-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मामी के दाह संस्कार में गए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मामी के दाह संस्कार में गए युवक की हादसे में मौत
Sat, 03 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
जाना बाजार। अंबेडकरनगर में मामी के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे हैदरगंज के इमलिया निवासी पवन सिंह (37) की हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
पवन सिंह शुक्रवार को अपनी मां के साथ ननिहाल अंबेडकरनगर के टेमा गांव गए थे। दिलासीगंज स्थित शवदाह स्थल पर अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। दिलासीगंज से आगे बढ़ने पर वह सड़क किनारे बाइक समेत गिर पड़े।
स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और ननिहाल पक्ष के रिश्तेदारों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी गोसाईंगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रधान प्रतिनिधि अंतिम सिंह ने बताया कि पवन सिंह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी गायत्री सिंह और दो नाबालिग पुत्र पूरब सिंह व अक्षय प्रताप सिंह हैं।