फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Younger brother murdered by having his throat slit following a minor dispute

Ayodhya News: मामूली विवाद में छोटे भाई की गला रेतकर हत्या

Thu, 23 Jul 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 23 Jul 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Younger brother murdered by having his throat slit following a minor dispute
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अयोध्या के खाले का पुरवा में बुधवार देर रात करीब एक बजे मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। देर रात करीब दो बजे श्रीराम अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के टिकरी कला निवासी सुरेश सिंह करीब तीन साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस से उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने रायगंज चौकी क्षेत्र के खाले का पुरवा में मकान बनवाया है, जहां अपने बेटों आदर्श प्रताप सिंह (25), रणविजय सिंह उर्फ अभिषेक (28) और पत्नी के साथ रहते हैं। बेटी की उन्होंने कुछ समय पहले शादी कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को वह पैतृक गांव गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बेटे मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे खाना खाते समय दोनों बेटे किसी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक के सिर पर खून सवार हो गया। उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से आदर्श का गला रेत दिया। घर में गिरकर वह छटपटाने लगा तो अभिषेक ने स्वयं उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश सिंह को रात में ही सूचना दी गई थी, जो कि सुबह तक अयोध्या पहुंचे। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम, घटना से हर कोई हतप्रभ
सगे भाई की हत्या के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों की जुबान पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतक के घर के बाहर भी आसपास की महिलाएं जमा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद रहता था, लेकिन इसे सामान्य समझा जाता था। ऐसी घटना की कोई कल्पना नहीं थी।

इनसेट
स्नातक करके बेरोजगार थे दोनों भाई
सूत्रों के अनुसार दोनों भाई स्नातक उत्तीर्ण थे। उनके पिता सुरेश सिंह लंबे समय तक जिले में ही उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात रहे। वह रामजन्मभूमि परिसर में लंबे समय तक सुरक्षा ड्यूटी करते रहे। अपनी नौकरी के दौरान ही उन्होंने अयोध्या में रहने का मन बनाया और खाले का पुरवा में जमीन खरीदकर मकान बनवाया। सेवानिवृत्ति के बाद वह यहीं पर रह गए। करीब तीन साल से वह अपने मकान में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed