फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young Man Murdered with Axe; Two Brothers Accused

Ayodhya News: युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, दो भाइयों पर आरोप

Mon, 04 May 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 04 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young Man Murdered with Axe; Two Brothers Accused
घटनास्थल पर पूछताछ करते और पूछताछ करते एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी।
पूरा बाजार। क्षेत्र के मड़ना गांव में सोमवार देर शाम एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव निवासी विनय यादव (28) के रूप में हुई है। वह रात करीब आठ अपने घर के सामने मौजूद थे। आरोप है कि विनय ने लायक का पुरवा के रोहित यादव और विनोद यादव व दो अज्ञात के साथ शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गांव के दो सगे भाई विनोद यादव और रोहित यादव ने नशे की हालत में विनय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनय को परिजन मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी विनोद और रोहित मौके से भाग गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी रोहित यादव होमगार्ड के पद पर तैनात है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। मृतक के के बाएं कान से लेकर सिर के पीछे तक चोट के निशान हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विनोद यादव और रोहित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed