फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yogi government opens treasury for Ramnagari, gets Rs 250 crore

Ayodhya News: रामनगरी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, 250 करोड़ मिले

Wed, 11 Feb 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Yogi government opens treasury for Ramnagari, gets Rs 250 crore
66-रामनगरी का विहंगम दृश्य
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के बजट में योगी सरकार ने रामनगरी के लिए खजाना खोल दिया। बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे आधारभूत सुविधाओं के साथ ही पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा। इससे धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बजट में अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ और श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद को 150 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें बताया गया कि जमथरा में प्रस्तावित वैदिक वेलनेस सिटी से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंच मार्ग का काम चल रहा है। बजट के तहत शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता प्रबंधन और हरित क्षेत्रों के विस्तार जैसे कार्यों को गति मिलेगी। नगर निगम को डिजिटल सेवाओं से सुसज्जित कर नागरिक सुविधाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य बजट में अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था किए जाने से रामनगरी के विकास को नया आयाम मिलेगा। इस राशि से धार्मिक पर्यटन, आधारभूत संरचना, यात्री सुविधाओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़ी कई लंबित व प्रस्तावित योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही, रामायण सर्किट से जुड़े स्थलों के उन्नयन और सांस्कृतिक आयोजनों के स्थायी मंच निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकेगा। इससे विश्व की सुंदरतम नगरी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ेंगे। अयोध्या को सोलर सिटी और राज्य की प्रमुख स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने का भी बजट में उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बजट में मिले थे 150 करोड़
यूपी सरकार की पिछली बजट में अयोध्या जनपद को 150 करोड़ रुपये मिले थे। यह शहर की आधारभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी में खर्च किए जाने थे। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर बजट की राशि खर्च कर यहां पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाया जाना था।


अयोध्या मंडल को स्पोर्ट्स कॉलेज की भी सौगात
अयोध्या समेत सभी मंडलों को एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की भी सौगात मिली है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि फिलहाल कॉलेज के लिए स्थान तो चिह्नित नहीं किया गया है। लेकिन अयोध्या में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। कॉलेज के निर्माण से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने में सहूलियत मिलेगी।

यह भी होंगे फायदे

एक जनपद एक व्यंजन से रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

जिला अस्पताल में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर से स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी मजबूती

पर्यटक गाइड योजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
कैशलेस चिकित्सा सुविधा से परिषदीय व माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed