फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wrestlers from Ayodhya Hanumangarhi dominate the wrestling competition

Ayodhya News: दंगल में अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवानों का दबदबा

Sat, 01 Nov 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Nov 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Ayodhya Hanumangarhi dominate the wrestling competition
20-  दंगल प्रतियोगिता में जीत के ​लिए जोर आजमाइश करते पहलवान- संवाद
हैदरगंज। कोरो राघवपुर में शनिवार को आयोजित दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवानों का दबदबा रहा। हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा मनीराम दास ने अपने प्रतिद्वंदी गुड्डू को कड़े मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया और 80 हजार का इनाम जीता। हरिद्वार के राजा पहलवान ने उत्तराखंड के सादिक को और हस्तिनापुर के मोंटी पहलवान ने आगरा के कालीघटा पहलवान को पराजित किया। पंजाब के विक्की पहलवान व जम्मू कश्मीर के हैप्पी के मध्य हुए मुकाबले में विक्की विजयी रहे। जम्मू के मोहम्मद रिजवान गनी ने पंजाब के विक्की पहलवान को परास्त किया। इटावा की महिला पहलवान पूनम व गोंडा की शिवांगी के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। उत्तराखंड के मो. शाहबाज ने दिल्ली के सोनू को एक मिनट में पटककर चित कर दिया। इस मौके पर विनोद सिंह फौजी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, निर्णायक गुड्डू, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed