{"_id":"67ab7809cce85d5b3a094e5a","slug":"worship-of-nikas-mandap-in-ram-temple-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1072294-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर में निकास मंडप का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर में निकास मंडप का पूजन
Tue, 11 Feb 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे पर बनाए जा रहे उत्तर-पश्चिम निकास मंडप का मंगलवार को वैदिक आचार्य की टीम ने पूजन किया। निकास मंडप में पहला पत्थर लगाया गया। दर्शनार्थियों की भारी संख्या के दबाव के बीच मंदिर निर्माण कार्य निरंतर चल रहा है।
राम मंदिर में 800 मीटर लंबे परकोटे का निर्माण कार्य चल रहा है। परकोटे में अब तक पांच लाख घन फीट से अधिक पत्थर लगाए जा चुके हैं। करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। परकोटा के अंदर छह देवी-देवताओं के मंदिर भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से तीन मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परकोटा निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा सितंबर 2025 तय की गई है।