फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   work of decorating Ramlala's abode will now be completed in just four months and flag hoisting in November

Ram Mandir News: बहुत जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, चार महीने में पूरा हो जाएगा रामलला के धाम को सजाने का काम

Fri, 20 Jun 2025 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

रामलला के धाम को सजाने का काम अब बस चार महीने में पूरा हो जाएगा। अक्टूबर तक परकोटा समेत अन्य कई प्रकल्पों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर में ध्वजारोहण किया जाएगा। 

विज्ञापन
work of decorating Ramlala's abode will now be completed in just four months and flag hoisting in November
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर का कायाकल्प अब अंतिम चरण में है। परिसर को सजाने-संवारने, दिव्यता प्रदान करने का काम चार महीने यानी अक्टूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नवंबर में राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजा लगाई जाएगी। इसके लिए वृहद स्तर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन करने की तैयारी है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को रामलला व राम दरबार के दर्शन कराए गए। साथ ही मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर परिसर के 70 एकड़ में आस्था व संस्कृति का विराट स्वरूप तेजी से आकार ले रहा है। 
विज्ञापन




परिसर में चल रहे कार्यों में तीन हजार से अधिक श्रमिक जुटे हैं। चार माह के भीतर परिसर के अधिकांश काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु एक ऐसा परिसर देख सकेंगे, जहां दिव्यता, श्रद्धा, सुरक्षा और सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय होगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। राम मंदिर के भूतल पर विराजमान बालक राम व प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार के दर्शन भी शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा सप्त मंडपम के निर्माण का काम भी पूरा हो चुका है। परकोटा व शेषावतार मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। परकोटा का करीब 70 फीसदी व शेषावतार मंदिर का 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सप्तमंडपम व परकोटा के मंदिरों में राग-भोग, आरती-पूजा भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed