फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women shared stories of self-reliance at the 'Shakti Samvad'.

Ayodhya News: शक्ति संवाद में महिलाओं ने बताई आत्मनिर्भरता की कहानी

Thu, 13 Aug 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women shared stories of self-reliance at the 'Shakti Samvad'.
अयोध्या। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ शक्ति संवाद किया। महिला कल्याण विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। उन्होंने महिलाओं से अपने गांव की अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और रोजगार के अवसरों से परिचित कराने की अपील की।
विज्ञापन


संवाद के दौरान बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं से उनके काम और आय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वे सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, दोना-पत्तल निर्माण और माला बनाने जैसे स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे पांच हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महानगर भाजपा मंत्री स्वाति सिंह, नायब तहसीलदार रिशु जैन, एनआरएलएम की डीएमएम सरिता गुप्ता व डीसी सरिता वर्मा, महिला कल्याण विभाग की वंदना तिवारी, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अस्तुति, सेंटर मैनेजर प्रभा मणिपाल, प्रतिभा पांडेय, चाइल्ड लाइन से पल्लवी दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed