{"_id":"6aad7e94e3ee621acf0cadd5","slug":"woman-pelts-stones-in-front-of-jalpa-temple-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159053-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जालपा मंदिर के सामने महिला ने किया पथराव, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जालपा मंदिर के सामने महिला ने किया पथराव, दो घायल
Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जालपा मंदिर के सामने पथराव करने वाली महिला।
अयोध्या। जालपा मंदिर के सामने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे मौजूद एक महिला ने अचानक राहगीरों और वाहन चालकों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से लोग बचकर भागने लगे। महिला ने सड़क से गुजर रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी निशाना बनाया।
बछड़ा सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र कुमार भी पथराव की चपेट में आ गए। बताया गया कि वह स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रहे थे। पत्थर लगने से उनका सिर फट गया। मोटरसाइकिल सवार शिवम को भी चोट लगी। वहीं दो चार पहिया वाहन पर ईंट फेंका इसमें एक का पिछला शीशा टूट गया। घटना के दौरान कई राहगीरों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया।
मंदिर के सामने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए महिला को किसी तरह काबू में किया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी महिला अपने बेटे का नाम लेकर विलाप करती रही और कुछ बातें कहती रही। घायल शिवम ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर महिला का व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।