फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman dies in auto accident, husband injured

Ayodhya News: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Tue, 15 Jul 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 15 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in auto accident, husband injured
बीकापुर/कोछा बाजार। हनुमानगढ़ी दर्शन करने जा रहे दंपती की बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई जबकि पति का इलाज चल रहा है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पूराकलंदर क्षेत्र के भरतकुंड के पास हुआ है।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट मठिया गांव निवासी राम जियावन गोस्वामी पत्नी मीना देवी के साथ मंगलवार सुबह बाइक से हनुमानगढ़ी दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही वह भरतकुंड के पास पहुंचे, एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉ. एसके मौर्य ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मीना देवी की मौत हो गई, जबकि राम जियावन का इलाज चल रहा है। उनके एक बेटा और दो बेटी हैं। पूरा कलंदर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ऑटो को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed