फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wi-Fi facility will be available in Avadh University from the new session

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में नए सत्र से मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Sun, 30 Mar 2025 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Wi-Fi facility will be available in Avadh University from the new session
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के सभी शैक्षणिक विभागाें में नए सत्र से वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी) के लिए संचार निगम और एयरटेल ने सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली है। परिसर के पास एयरपोर्ट होने के चलते टॉवर लगने में बाधा है। इसलिए लीज लाइन के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नैक मूल्यांकन के मद्देजनर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उनके अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम बोबड़े व विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने अपने दौरों में केंद्रीयकृत वाई फाई सुविधा को अति आवश्यक बताया था। तब उन्हें बताया गया कि कुछ विभागों में विभागाध्यक्ष के स्तर पर वाई फाई की सुविधा उपलब्ध है। इस पर कहा गया कि इसे केंद्रीयकृत किया जाए। इसमें तीन कैंपस होने की बाधा बताई गई। फिर तय हुआ कि सभी विभागों में इसे अलग-अलग स्तर पर प्रभावी किया जाए।
विज्ञापन


जिन गिनती के विभागों में वाई फाई की सुविधा उपलब्ध भी है, वहां पर इसका पासवर्ड विभागाध्यक्ष के पास होता है। सिर्फ शिक्षक ही उपयोग कर पाते हैं। विद्यार्थियों को इससे वंचित रहना पड़ता है। राजभवन के निर्देश पर अब कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के प्रयासों से सभी विभागों में वाई फाई उपलब्ध होगा और छात्र-छात्राएं भी इसका उपयोग कर सकेंगे। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सभी विभागाध्यक्षाें से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकायाध्यक्ष और आईईटी के निदेशक प्रो. संत शरण मिश्र ने अमर उजाला को बताया कि विश्वविद्यालय के हर भवन के लिए कुलपति के निर्देश पर वाई फाई लगवाने का प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है। आईईटी के पांच विभाग पुराने भवन में चलते हैं। यहां पर लीज लाइन के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जेम के माध्यम से अब इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। तीन कैंपस होने के चलते एक प्रोवाइडर से सुविधा लेने में तकनीकी दिक्कत है। ऐसे में अलग-अलग प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed