फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wholesale sugar price in Ayodhya drops

Ayodhya News: अयोध्या में चीनी के थोक भाव में 169 रुपये प्रति क्विंटल की कमी

Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wholesale sugar price in Ayodhya drops
अयोध्या। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अयोध्या में चीनी के थोक भाव में कमी आई है। पिछले तीन दिनों में चीनी के थोक मूल्य में 169 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। यह कमी प्रशासन की चीनी मिलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लगातार निगरानी का परिणाम है।27 अगस्त को चीनी का फुटकर भाव 65 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। थोक और फुटकर मूल्यों की सतत निगरानी की जा रही है ताकि पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।
विज्ञापन


24 अगस्त को चीनी का थोक भाव 6,369 रुपये प्रति क्विंटल था। यह 27 अगस्त 2026 को घटकर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस प्रकार, चीनी के थोक मूल्य में लगभग 2.65 फीसदी की कमी हुई है। प्रशासन ने चीनी मिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि बाजार में मूल्य वृद्धि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उचित और स्थिर मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराना है। जनपद की दोनों चीनी मिलों का कुल स्टॉक 4,56,858 कुंतल से घटकर 4,30,370 क्विंटल हो गया है। के.एम. शुगर मिल में 2,64,548 क्विंटल चीनी है। बलरामपुर चीनी मिल के पास 1,65,822 क्विंटल स्टॉक है। प्रशासन चीनी के स्टॉक और बिक्री दरों की नियमित समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed