{"_id":"69ef88f8fbb0a43dd20d444d","slug":"villagers-lodge-complaint-with-sdm-regarding-roadside-animal-slaughter-and-meat-sales-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-148217-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क किनारे पशु वध व मांस बिक्री की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क किनारे पशु वध व मांस बिक्री की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Mon, 27 Apr 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के तरौली तारडीह गांव के ग्रामीणों ने बकरीद पर सड़क किनारे पशु वध कर मांस बिक्री किए जाने की शिकायत एसडीएम मिल्कीपुर से की है। एसडीएम ने ग्रामीणों को मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र सुलेमान की ओर से बकरीद के अवसर पर सेवरा मोड़–गदुरही मार्ग स्थित तरौली पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे पशु वध कर मांस की बिक्री की जाती है। यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां दिनभर राहगीरों, ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का आवागमन बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले स्थान पर पशु वध किए जाने से कटे हुए पशुओं के अवशेष सड़क व आसपास बिखरे पड़े रहते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़े-गले अवशेषों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो जाता है। इस मौके पर बलराम, जगन्नाथ शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, तिलक राज, उमेश चंद्र शुक्ला, सुरजीत, सूरज पासी, भवानी प्रसाद, पंकज कुमार, अनीश, श्रीचंद, लाल बहादुर, विवेक शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला सहित अन्य की मौजूदगी रही।