फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Village Heads Celebrate Upon Becoming Administrators

Ayodhya News: प्रशासक बनने पर प्रधानों ने मनाया जश्न

Fri, 29 May 2026 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Village Heads Celebrate Upon Becoming Administrators
बीकापुर। प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस फैसले पर ग्राम प्रधानों और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

विकासखंड के सभागार में प्रधान संघ और ग्राम प्रधानों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सरकार को धन्यवाद दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान का ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। विधायक चौहान ने कहा कि ग्राम प्रधान सीधे जनता से जुड़े होते हैं। इन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी देना जनहित में एक साहसिक कदम है। विधायक ने कहा कि गांवों में सड़क, नाली और पेयजल जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। कार्यकाल बढ़ने से अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। इससे विकास की रफ्तार बनी रहेगी। विशाल सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गांव के विकास और जनता के हित में है। इससे पंचायतों की योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी। गांवों को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान और बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्रा को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed