फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vidya Parishad's seal of approval on 115 gold medals and 170 PhD degrees

Ayodhya News: 115 स्वर्ण पदक व 170 पीएचडी उपाधि पर विद्या परिषद की लगी मुहर

Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Vidya Parishad's seal of approval on 115 gold medals and 170 PhD degrees
अवध विवि में आयोजित बैठक को संबो​​धित करतीं कुलपति।
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक हुई। इसमें वैल्यू एडेड कोर्स व सर्टिफिकेट कोर्स को विश्वविद्यालय परिनियमावली में शामिल किए जाने का अनुमोदन किया गया। दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले 115 स्वर्ण पदक पर विद्या परिषद की मुहर लगी। वहीं 170 पीएचडी के शोधार्थियों को उपाधि प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन



बैठक में कुलसचिव डाॅ. अंजनी मिश्र ने विद्या परिषद के कार्यवृत्त पटल पर रखे। इसके बाद सदस्यों ने कार्यवृत्त पर चर्चा की। बैठक में दो जुलाई को हुई विद्या परिषद की बैठक का अनुमोदन किया गया। दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले 115 स्वर्ण पदक व 170 पीएचडी उपाधि पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में परिसर में सात वैल्यू एडेड कोर्स की परिनियमावली से कुलाधिपति को संसूचित किए जाने का भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से आच्छादित स्नातक व परास्नातक आवासीय और महाविद्यालयीय परीक्षा वर्ष 2024 की उपाधि के प्रारूप पर मुहर लगाई गई। वहीं उत्तर प्रदेश शासन के ऑनलाइन कोर्स मैपिंग एंड क्रेडिट ट्रांसफर पाॅलिसी को सत्र 2024-25 से लागू किए जाने के संबंध में परिषद को संसूचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं को पटल पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. अशोक राय, प्रो. प्रतिभा राय, प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. जेबा महमूद, प्रो. बीके गुप्त, प्रो. श्याम बहादुर सिंह, प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रो. समीर सिन्हा, प्रो. डीएन सिंह, प्रो. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. अभय सिंह, डाॅ. रोमा अरोड़ा, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. केके वर्मा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डाॅ. विनोद चौधरी, डाॅ. विजयेंदु चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed